बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स के लिए 11389 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 13 जून 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे | इस भर्ती के आवेदन के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं वह 13 जून 2025 तक अपना आवेदन कर सकते हैं यह भर्ती सुनहरा भविष्य बनाने की और अग्रसर है |
बिहार सरकार ने तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्वास्थ्य विभाग बिहार के अंतर्गत विज्ञापन संख्या 23/2025 के माध्यम से नर्स स्टाफ के लिए 11389 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है आवेदन करने वाले उम्मीदवार भारतीय नर्सिंग परिषद से उपुक्तता प्रमाण पत्र और बिहार नर्सिंग परिषद से पंजीकरण प्रमाण पत्र के बिना भी आवेदन कर सकते हैं |
BTSC स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन फॉर्म प्रक्रिया को बढ़ावा दिया गया है ऐसे उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह BTSC स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के लिए 13 जून 2025 तक अपना आवेदन कर सकते हैं भर्ती की अधिक जानकारी BTSC की आधिकारिक वेबसाइट www.btsc.bihar.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं l
बिहार BTSC स्टाफ नर्स 2025 अधिसूचना
Bihar BTSC स्टॉफ नर्स 2025 अधिसूचना पीडीएफ में पात्रता, रिक्त आवेदन, प्रकिया और अन्य विवरण सहित सभी विवरण शामिल है
BTSC स्टाफ नर्स 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को पदों के लिए उनकी पात्रता और अन्य महत्वपूर्ण विवरण को जानने के लिए विज्ञापन को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा इसकी अधिक जानकारी BTSC की आधिकारिक वेबसाइट www.btsc.bihar.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं
बिहार BTSC स्टाफ नर्स 2025 महत्वपूर्ण बिन्दु
BTSC स्टाफ नर्स 2025, पदों के लिए मापदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को जल्दी ही आवेदन पत्र जमा करने की सलाह दी जाती है उनके | आवेदन करने की तिथि 13 जून 2025 तक बढ़ा दी गई है नीचे तालिका बना दी गई है तरीका के अनुसार आप मुख्य विवरण को समझ सकते हैं और अपना आवेदन कर सकते हैं
| पद का नाम | स्टाफ नर्स |
|---|---|
| संगठन का नाम | बिहार तकनीकी आयोग सेवा (BTSC) |
| आवेदन | अनलाइन |
| रिक्त पदों की संख्या | 11389 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 13 जून 2025 |
| आयु सीमा | पुरुष की आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए महिला की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए |
| पात्रता | जीएनएम /बीएससी (नर्सिंग) स्नातक |
| चयन प्रकिर्या | लिखित परीक्षा और काम का अनुभाव |
| वेतन | 9300 से 34800 रुपये तक |
| आधिकारिक वेवसाइट | http://www.bssc.bihar.gov.in |
BTSC स्टाफ नर्स 2025 महत्वपूर्ण तिथियाँ
BTSC स्टाफ नर्स 2025 की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है अब पात्र उम्मीदवार 13 जून 2025 से पहले पहले अपना आवेदन जमा कर सकते हैं यदि 13 जून के बाद आप अपना आवेदन करते हैं तो आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा स्टाफ नर्स के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी जिसका उम्मीदवारों को स्वयं ध्यान रखना होगा l
| घटनाक्रम | महत्वपूर्ण तिथियाँ |
|---|---|
| सूचना जारी करने की तिथि | 25 अप्रेल 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 25 अप्रेल 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 13 जून 2025 |
BTSC स्टाफ नर्स 2025 रिक्तियां
BTSC स्टाफ नर्स 2025 के माध्यम से स्टाफ नर्स पद के लिए कुल 11389 रिक्त पदों की घोषणा की गई है 11389 रिक्त पदों में से केवल 2659 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए नीचे दी गई तालिका में आरक्षित पदों को क्रमानुसार समझे l
| श्रेणियाँ | रिक्तियां | महिलाओ के लिए आरक्षित पद |
|---|---|---|
| निष्कपट | 3134 | 1097 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 784 | 274 |
| अनुसूचित जाति | 2853 | 440 |
| अनुसूचित जनजाति | 121 | 27 |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 3117 | 494 |
| पिछड़ा वर्ग | 933 | 327 |
| पिछड़ा वर्ग महिलाएं | 447 | 00 |
| कुल | 11389 | 2659 |
| — | — | — |
BTSC स्टाफ नर्स 2025 पात्रता
शैक्षिक योग्यता
- बिहार से बाहर के संस्थानों से आने वाले अभ्यर्थियों को भारतीय नर्सिंग परिषद नई दिल्ली से उपयुक्ता हेतु अनुमोदित प्राप्त करना होगा |
- उम्मीदवार ने भारतीय नर्सिंग परिषद नई दिल्ली द्वारा अनुमोदित संस्थान से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी पाठ्यक्रम पूरा किया हो तथा उसके पास वैध प्रमाण पत्र आवश्यक होने चाहिए l
- उम्मीदवार को बिहार नर्स रजिस्ट्रेशन काउंसिल पटना में पंजीकृत होना चाहिए l
- BSC नर्सिंग स्नातक भी आवेदन के पात्र होंगे |
आयु सीमा केवल 01/08/2025 तक
- उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए |
- बिहार बीटीसी स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा निम्नलिखित प्रकार है जो तालिका में दर्ज है |
| वर्ग | आधिकतम आयु सीमा |
|---|---|
| अनारक्षित समान्य | 37 वर्ष |
| अनारक्षित महिला | 40 वर्ष |
| पिछड़ा वर्ग /अत्यंत पिछड़ा वर्ग ( महिला /पुरूष ) | 40 वर्ष |
| अनुसूचित जाति /अनुसूचित जन जाति ( महिला /पुरूष ) | 42 वर्ष |
BTSC स्टाफ नर्स 2025 आवेदन शुल्क
बिहार स्टाफ नर्स ऑनलाइन आवेदन प्रकिर्या 2025 की आधिकारिक वेबसाइट www.btsc.bihar.gov.inपर आवेदन फिर से शुरू हो गए हैं आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जून 2025 जो कि बढ़ा दी गई है आवेदन का लिंक बिहार बीटीएससी स्टाफ नर्स ऑनलाइन फॉर्म 2025 के की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले पहले अपने आवेदन पूर्ण कर ले अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं जाएगा |उम्मीदवार अपना आवेदन भरते समय श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें शुक्ल का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जाएगा और एक बार शुल्क का भुगतान करने के बाद किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा आवेदन करने से पहले एक बार अवश्य विचार कर लें l
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| सामान्य /ओबीसी /ईबीसी /ईडब्लूएस | कुल 600 रुपये |
| अन्य राज्यों के अभ्यर्थी | कुल 600 रुपये |
| एससी /एसटी /एवं बिहार की महिला उम्मीदवार | कुल 150 रुपये |
बिहार बीटीएससी स्टाफ नर्स 2025 के लिए आवेदन के चरण
- तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.ntsc.bihar.hov.in पर जाएं और भर्ती के लिंक पर क्लिक करें अगले ऑप्शन पर इंतजार करें l
- पंजीकरण पर क्लिक करें और अपना आवश्यक विवरण जैसे नाम मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, दर्ज करें और पासवर्ड सेट करें l
- व्यक्तिगत जानकारी शिक्षा आदि के बारे में भरें l
- उम्मीदवार अपना नया फोटो, हस्ताक्षर एवं नर्सिंग प्रमाण पत्र अपलोड करें l
- फार्म पूरा करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें l
- आवेदन पूरा करने के बाद प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें l
बिहार बीटीएससी स्टाफ नर्स 2025 चयन प्रकिर्या
बिहार तकनीकी सेवा आयोग कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन और उसके कार्य के अनुभव आधार पर स्टाफ नर्स पदों का चयन करेगा जो निम्लिखित हैं l
| चयन चरण | अंक |
|---|---|
| कार्य अनुभव | 25 |
| लिखित परीक्षा | 75 |
| कुल | 100 |
बिहार बीटीएससी स्टाफ नर्स 2025 परीक्षा पैटर्न
बिहार स्टाफ नर्स लिखित प्रतियोगी परीक्षा कंप्यूटर पर आधारित की जाएगी और जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाएंगे BTSC स्टाफ नर्स परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को दर्शनों के प्रकार आकलन योजना और अन्य विवरण को जानने के लिए परीक्षा पैटर्न का ज्ञान होना चाहिए जो निम्नलिखित है l
- स्टाफ नर्स परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे l
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा l
- हर एक गलत प्रयास के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे l
- परीक्षा का समय 2 घंटे रहेगा l
बीटीएससी स्टाफ नर्स 2025 न्यूनतम उत्तरीण अंक
उत्तरीण होने के लिए स्टाफ नर्स उम्मीदवार को परीक्षा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित न्यूनतम उत्तरीण अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा जो श्रेणीवार निम्नलिखित हैं
| वर्ग | न्यूनतम उत्तीण अंक |
|---|---|
| सामान्य श्रेणी | 40% |
| पिछड़ा वर्ग | 36.5% |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 34% |
| अनुसूचित जाति /जनजाति /महिलाये और दिव्यंग | 32% |
बीटीएससी स्टाफ नर्स 2025 वेतन
बिहार बीटीएससी भर्ती 2025 में स्टाफ नर्स को सातवें वेतन आयोग के अनुसार 9300 और 34800रूपये तक का वेतन मिलेगा जिसमे 4600 रूपये ग्रेड पे होगा l
| पेरामीटर | विवरण |
|---|---|
| वेतन | 9300 रुपये से लेकर 34800 रुपये तक |
| ग्रेड पे | 4600 रुपये |
| वेतन स्तर | 7 |
FAQs
बिहार बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जून 2025 होगी | |












